नीचे दिये गये खाली स्थानों को केवल अमिताभ बच्चन की फिल्मों के नाम से भरें
उदाहरण : पति पत्नि रिश्तों की——- में बंधे होते हैं (जंजीर )
1. बच्चों को अच्छी ——- देनी चाहिये.
2. सोने को—–पर परखा जाता है.
3. हमें अपने देश पर ——-है.
4. ——चना भाड़ नहीं फोड़ सकता.
5. ——–शिक्षाप्रद बातें करनी चाहिये
6. मेरे दोस्तों के नाम ——हैं
7. नारी का धन उसका —–है.
8. च्यवनप्राश खाने से ——आती है.
9. मेरे दोनों बच्चों के नाम—-हैं .
10. —— नाग को श्री कृष्ण ने मारा था.
11. —- रंग को कुछ लोग अशुभ मानते हैं .
12. मैं का बहुवचन——–है
13. डायबिटीज के मरीजों को ———लेनी चाहिये.
14. मेरी पत्नी का नाम——है.
15. ——-बच्चों की देखभाल अनाथालय में होती है.
16. ——-अकबर के दरबार में नौ रत्न थे.
17. ——–एक हथियार है.
18. किस्मत को ——–भी कहते हैं.
19. केन्द्र में भा.ज.पा.की—–है.
20. भगवान शंकर का एक नाम—–भी है
21. सपना एक ——-व्यक्तित्व की धनी है.